छत्तीसगढ़ : जवान ने अपने ही साथियों को मारी गोली, चार शहीद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

घायल 5 जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसमें से एक ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

घटना रात करीब एक बजे सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन है।

घायल जवानों के नाम धनंजय कुमार सिंह, राजीव मंडल, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा है।

अभी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपित जवान रितेश रंजन यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.