ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को किया गिरफ्तार

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया। लगातार 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हे गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ये गिरफ्तारी कथित उगाही रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है। वहीं अनिल देशमुख के वकील इंदरपाल सिंह ने कहा कि हमने जांच में पूरी तरह सहयोग किया है और ये मामला 4.5 करोड़ का है। हालांकि उन्होंने कहा कि जब अनिल देशमुख को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार ईडी ने इससे पहले  देशमुख को पांच समन जारी किया था। देशमख सोमवार को ईडी के समक्ष पेश हुये। पूछताछ के दौरान वह ईडी का पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे थे और सवालों के जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे।

उन्हें रात में करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के बाद  देशमुख ने इस वर्ष अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.