After Header-1

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी और सिद्धू पहुंचे देहरादून, हरीश से की मुलाकात

चंडीगढ़:  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू  देहरादून पहुंचे और वहां पार्टी के प्रदेश मामलों के पूर्व प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष राणा के. पी.सिंह और प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। इन नेताओं विशेषकर  चन्नी और सिद्धू की  रावत से मुलाकात को प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन में सब कुछ ठीकठाक होने तथा आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर उतरने का हाईकमान तक देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में चन्नी के मुख्यमंत्री पद सम्भालते ही उनके द्वारा  ए.पी.एस देओल को महाधिवक्ता नियुक्त करने और पुलिस महानिदेशक का प्रभार इकबाल प्रीत सिंह सहोता को देने से सिद्धू की उनसे तल्लखी बढ़ गई थी।

लेकिन यह बताया जाता है कि  देओल ने पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि पंजाब के इन कांग्रेस नेताओं का केदारनाथ धाम जाने और वहां पूजा अर्चना करने का भी कार्यक्रम है।

सिद्धू ने रावत से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की। वहीं श्री चौधरी ने कहा कि सरकार और पार्टी संगठन की एकजुटता को देख कर यह साफ है कि पंजाब कांग्रेस में अब सब कुछ ठीक है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.