सड़कें विकास का आइना होती हैं : त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। सड़कें विकास का आइना होती हैं, विकास हमेशा से ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में  शनिवार को रायपुर से गुल्लरघाटी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शुरू से ही उनका फोकस नयी सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत पर रहा है। इस दिशा उत्तराखंड में  काफी काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार भी इस दिशा में बढ़िया काम कर रही है।

त्रिवेंद्र ने  कहा कि  उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछेगा। हमारी प्राथमिकता शुरू से ही इस ओर है।‌ सड़कें होंगी तभी तो विकास होगा। कनेक्टिविटी से विकास का पता चलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गांव की पगडंडियों तक सड़कें पहुंचेगी। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.