सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जम्मू श्रीनगर हाईवे पर   मुठभेड़ जारी है। तीन से चार संदिग्ध आंतकियों पर शक है कि वो श्रीनगर की ओर ट्रक में छिपकर जा रहे हैं। हाईवे पर सुरक्षाबलों द्वारा नाकाबंदी की गई है। आतंकी वहां से भागकर ना निकले, इसलिए श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। जवानों को शक है कुछ आतंकी इस इलाके में और छिपे भी हो सकते हैं। फिलहाल खबर में अधीक जानकारी के लिए अभी इंतजार है। अंधेरा होने की वजह से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। मुठभेड़ के कारण नगरौटा इलाके को पूरी तरह से सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया है। फिलहाल मुठभेड़ को लेकर सुरक्षाबलों या जम्मू पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.