After Header-1

चीन ने नियंत्रण रेखा पर तैनात किया 50 हजार से अधिक सैनिक

नयी दिल्ली। चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 50 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। भारतीय चौकियों के करीब बड़े पैमाने पर ड्रोन उड़ रहे हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना की ड्रोन गतिविधियां दौलत बेग ओल्डी सेक्टर, गोगरा हाइट्स और क्षेत्र के अन्य जगहों पर दिखाई दे रही है।

चीन की इन हरकतों पर भारतीय सेना निगरानी रख रही है। भारत की तरफ से भी बड़े पैमाने पर ड्रोन तैनात किया जा रहा है। जल्द ही वह नए इजरायली और भारतीय ड्रोन को शामिल करेगी। इन ड्रोन को सीमा पर चीन की चुनौती का सामना करने के लिए आपात वित्तीय शक्तियों का इस्‍तेमाल करके रक्षा बलों की ओर से अधिग्रहित किया गया है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.