महंत नरेंद्र गिरि की हत्या हुई है : साक्षी महाराज

हरिद्वार: संत और सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या नहीं की उनकी हत्या की गई है। महाराज ने महंत नरेंद्र गिरि के सुरक्षाकर्मियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने सीबीआई से इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग भी की।
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे परम मित्र महंत नरेंद्र गिरि बहुत बहादुर थे और वह कभी आत्महत्या के बारे में सोच नहीं सकते। मेरे द्वारा उनके सुसाइड नोट पर ही प्रश्न लगाया गया है कि यह सुसाइड नोट फर्जी है।
महाराज ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करना चाहूंगा। साधु-संतों और हमने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसकी सिफारिश मुख्यमंत्री योगी द्वारा कर दी गई है। सीबीआई द्वारा इसमें दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए। ताकि महंत नरेंद्र गिरि के हत्यारे पकड़े जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.