After Header-1

फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज, चर्चा में तापसी पन्नू 

मुंबई। फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर में तापसी पन्नू को उनके अब तक के सबसे फिट अवतार में देखा जा सकता है। रश्मि रॉकेट में तापसी ने प्रियांशु पेन्युली और अभिषेक बनर्जी के साथ एक यंग एथलीट के रोल में नजर आ रही हैं। कहानी एथलीट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपने और हकीकत के बीच ऐसे नियम का सामना करती है जहां उसे जेंडर टेस्ट से गुजरना होता है।

गौरतलब है कि ‘रश्मि रॉकेट’ में तापसी के अलावा सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेन्युली और सुप्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी यह फिल्म नंदा पेरियासामी की लिखी एक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। यह फिल्म 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.