पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने ग्लेशियर एवं भूगर्भीय हालात को जाना

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान का भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने संस्थान में बरगद का पौधा लगाया। संस्थान के वैज्ञानिकों ने हिमालय में ग्लेशियरों तथा भूगर्भीय स्थितियों को लेकर किये जा रहे अध्ययनों की जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने ग्लेशियर एवं भूगर्भीय हालात को जानापूर्व मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा, संग्रहालय, प्रयोगशाला का भ्रमण किया और उसके पश्चात संस्थान के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठम विधायक हरबंस कपूर भी साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.