योगी ने सुनी फरियादियों की समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 350 अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोखनाथ मंदिर में परंपरागत पूर्जा-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और 350 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान की बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे।

योगी ने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूजा अर्चन की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़ चना खिलाया। उसके बाद वह फरियादियों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्यायें गंभीरता से सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। यह सिलसिला करीब साढे आठ बजे तक चला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.