साबिया सैफी के हत्यारों को फांसी देने की मांग 

सैफी समाज के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन

खटीमा। दिल्ली पुलिस में नियुक्त साबिया सैफी के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर सैफी समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सैफी समाज के लोगों ने बबलू सैफी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस में नियुक्त साबिया सैफी के दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुष्कर्म करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी करने, मामले की सीबीआई जांच करने एवं आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार यूसुफ अली को सौंपते हुए राष्ट्रपति को भेजा। इस दौरान अफजाल हुसैन सैफी, साजिद सैफी, इकरार अहमद सैफी, मोहम्मद आरिफ, जीशान सैफी, शमशाद हुसैन सैफी, अलाउद्दीन सैफी, शादाब सैफी, बासित सैफी, मोहम्मद नूर आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.