दिल्ली विधानसभा के भीतर मिली रहस्यमयी सुरंग, लाल किले से जोड़ती सुरंग

नयी दिल्ली।दिल्ली विधानसभा में एक रहस्यमयी सुरंग का पता चला है जो की लाल किले तक जाती है। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने बताया कि यह सुरंग दिल्ली विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है। यह सुरंग ब्रिटिश काल की है और इसका इस्तेमाल स्वतंत्रता सेनानियों को ले जाने के लिए किया जाता था जिससे कि आम लोगों के गुस्सा और प्रतिशोध का सामना ना करना पडे़।

उन्होंने कहा कि, 1993 में विधायक बनकर जब यहां आया तो एक सुरंग को लेकर मुझे जानकारी मिली। तब से इसपर मैंने जानकारी जुटाने को कहा लेकिन ज्यादा जानकारी इकट्ठा नहीं हो सकी। हम लगातार पुराने इतिहास को खोजने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह आम लोगों तक पहुंचाया जा सके।

वहीं अंग्रेजों ने 1926 में इसे न्यायालय के रूप में बदला साथी ही लाल किले में हमारे स्वंतत्रता सेनानी रहा करते थे, उन्हें इसी सुरंग के जरिये इधर लाया जाता था। वहीं कठघरे तक ले जाया जाता था। उन्होंने आगे कहा कि, वहीं उन्हें जो भी सजा देनी हुआ करती थी, निर्णय लिया करते, साथ ही जिन्हें फांसी की सजा दी जाती थी, वह फांसी घर भी विधानसभा में मौजूद है।

फिलहाल इस फांसी घर को रेनोवेट कर फांसी घर का रूप देने का काम फिर शुरू किया जा रहा है, क्योंकि लंबे वक्त से यह बंद पड़ा रहा था। सुरंग के अंदर फिलहाल कुछ लाइट लगाई गई हैं, ताकि अंधेरा न रहे। वहीं सुरंग कितनी दूर तक जा सकती है इसका भी पता लगाना थोड़ा मुश्किल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.