दिवंगत सांसद मनोरमा की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया

देहरादून।  देहरादून नगर निगम की प्रथम महिला महापौर और राज्यसभा सांसद रहीं कांग्रेस नेता दिवंगत मनोरमा डोबरियाल शर्मा की 65वीं जंयन्ती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। साथ ही, स्वरोजगार में लगी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

समारोह को आभासी (वर्चुअल) रूप से सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मनोरमा के प्रथम महिला मेयर के रुप में देहरादून ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण लाठी,डन्ड़े एवं जेल जाते हुए हमने उनको कई बार देखा।

अपने अनुभव साझा करते हुए श्री रावत ने कहा कि राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद स्वर्गीय मनोरमा ने अपने अल्पकाल में राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को राज्यसभा में जोरदार ढ़ंग से उठाया। उन्हें महिलाओं को संगठित करने में और राज्य की समस्याओं के संघर्ष के प्रतिक के रुप में जाना जाता है। उन्होने कहा कि आज बहुत वेदना पूर्वक कहता हूॅ कि बेशक वो आज हमारे बीच में नही है पर उनके सपनों को पूरा करने का काम हम करेगें।

कार्यक्रम में स्वरोजगार में लगी हुई अनेक महिलाओं को उनके रोजगार स्थल पर जाकर जयकृत कण्ड़वाल, ललित जोशी और सुनील कुमार बांगा द्वारा संयुक्त रुप से शाल उड़ाकर, पुष्प प्रदान कर व वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.