थलीसैंण व आसपास क्षेत्रों का धन सिंह ने किया भ्रमण

पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री डा धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा में थलीसैंण व आसपास क्षेत्रों में भ्रमण कर स्कूली बच्चों से बात की। उन्होंने छात्र छात्राओं से पठन पाठन के अलावा अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग करने को कहा।
मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के तहत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के गंगाऊँ में राजकीय इंटर कॉलेज भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने बीरोंखाल राजकीय इंटर कॉलेज जसपुर का भी निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। कहा कि छात्र-छात्रों के हितों के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को सुविधा हेतु हर स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए गए हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के साथ ही विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे वह अपना हुनर दिखाकर जीत हांसिल कर सकेंगे। एक अन्य कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों से मुलाकात करते हुए उन्होंने  कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें, जिससे घर में ही रहकर स्वरोजगार कर अपनी आॢथकी मजबूत बना सकेंगे।
डा धन सिंह ने थलीसैंण में भूतपूर्व सैनिकों व व्यापार सभा की बैठक में प्रतिभाग भी किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा श्रीनगर के ग्राम पंचायतों में एक-एक पुस्तकालय खेले जाएंगे। साथ ही उन्होंने महिलाओं को घस्यारी किट की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.