After Header-1

यूक्रेन का विमान हाईजैक, अपने नागरिकों को लेने अफगानिस्तान पहुंचा था

काबुल। अफगानिस्तान में यूक्रेन का विमान हाईजैक हो गया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दावा किया कि काबुल हवाई अड्डे पर उनके विमान को अगवा कर लिया गया है। यूक्रेन का विमान अपने लोगों को अफगानिस्तान से सही सलामत निकालने के लिए पहुंचा था लेकिन कुछ बंदूकधारियों ने उसे हाई जैक कर लिया।

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि ये कौन लोग थे, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन हाईजैक करने वाले हथियारों से लैस थे। उन्होंने कहा कि विमान के अपहरण के चलते हमारी एयरलिफ्ट की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए। बताया गया है कि 100 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक अफगानिस्तान में फंसे हैं, जिनको निकालने की कोशिश यूक्रेन की सरकार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.