मेयर सुनील उनियाल गामा बने मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष

देहरादून। हरिद्वार में आयोजित उत्तराखंड राज्य के समस्त महापौरों की बैठक में सर्वसम्मति से देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यसमिति में मेयर काशीपुर रामपाल तथा मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का उपाध्यक्ष चुना गया, मेयर रुद्रपुर उषा चौधरी एवं मेयर रुड़की गौरव गोयल को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का सचिव चुना गया।

इस अवसर पर समस्त मेयरों ने मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा को नए दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। राजनीतिक जगत एवं सामान्य जनता ने भी प्रसन्नता पूर्वक मेयर सुनील उनियाल गामा को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.