After Header-1

पराली के निपटारे पर किसानों को मिलेंगी सब्सिडी पर मशीनें

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने धान की पराली का खेतों में निपटारा करने के लिए वर्तमान वर्ष में 250 करोड़ रुपए की सब्सिडी पर किसानों को 25000 खेती मशीनें और यंत्र मुहैया कराने का फैसला लिया है। कृषि विभाग के निदेशक सुखदेव सिंह सिद्धू ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि सहकारी समितियों और पंचायतों को बेलर और अन्य खेती मशीनें प्राथमिकता के आधार पर देने के लिए अब तक 430 आवेदन आ चुके हैं।

प्रथम चरण में 246 पंचायतों और 185 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को ये खेती मशीनें दी जाएंगी। इनके लिये खेती मशनरी बैंक स्थापित किये जाएंगे जिन्हें कस्टम हायर सैंटरों के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को पराली के प्रबंधन के लिए खेती मशीनों पर 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है जिसमें से सहकारी समितियों, पंचायतों और किसान समूहों को 80 प्रतिशत जबकि किसानों को व्यक्तिगत तौर पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिल रही है। पंचायतों, सहकारी समितियों और कृषक संगठनों(एफ.पी.ओज़) को सब्सिडी पर मशीनरी लेने का एक और मौका देने के लिए दो से चार अगस्त तक मशीनरी पोर्टल पुन: खोला जा रहा है।

राज्य सरकार इस मशीनरी में किसानों को सुपर एस.एम.एस., हैपी सीडर, पैडी स्ट्रा, श्रेडर, मल्रचर, हाइड्रोलिक रिवरसिबर मोलर बोर्ड प्लोअर और ज़ीरो टिल्ल ड्रिल दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.