After Header-1

संसद सर्वदलीय बैठक आज, मोदी होंगे शामिल

नई दिल्ली: संसद का आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। लोकसभा अध्यक्ष ने शाम चार बजे लोकसभा में सभी दलों के नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भी इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में सरकार विपक्षी दलों से मानसून सत्र को सुचारूपूर्ण ढंग से चलाने पर सहयोग मांगेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी दलों को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

सोमवार से शुरू होने वाला सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विपक्ष महंगाई, तेल के दामों में बढ़ोतरी, कोरोना के टीकों की कमी, किसान आंदोलन, राफेल डील, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। वहीं सरकार की कोशिश रहेगी कि इस सत्र में तीन अध्यादेशों समेत कुल 23 विधेयक पास करवाए। इनमें में 17 नए बिल हैं।

एक दिन पहले यानी शनिवार को ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के घर जाकर उनसे भेंट की है। उनके साथ संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन भी थे।बिरला और मंत्रियों के बीच सोमवार से प्रारंभ हो रहे मानसून सत्र को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। स्पीकर से कल कुल आठ केंद्रीय मंत्रियों ने मुलाकात की थी। इनमें निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड और पंकज चौधरी भी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.