दीवार गिरने से 12 मरे,16 को किया गया रेस्क्यू

नई दिल्ली। भूस्खलन से चेंबूर के भारत नगर इलाके में  झुग्गियों पर दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। मौके से 12 शव निकाले गये है। लोगों के हिसाब से अभी 7-8 और लोग मलबे में फंसे हुए हैं।ये हादसा आज रात 1 बजे हुआ है। घटना वाशीनाका के न्यू भारत नगर में हुई है। लगातार बारिश से एक पेड़ दीवार पर गिरा और फिर दीवार गिर गई। इसमें 12 लोग दब गए और उनकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार दीवार के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।दीवार का मलबा हटाने की कोशिश हो रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पैदा कर रही है। चेंबूर में अबतक 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.