After Header-1

कांवड़ यात्रा स्थगित, मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद लिया निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य मे कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेन्ट पाये जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया। मनुष्य जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी काँवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। यह भी निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाय, ताकि वैश्विक माहमारी को रोकने में सफल हो सकें।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.