खाई में गिरी मैक्स , हादसे में कई लोग घायल

देहरादून :  कुल्हाड़ बैंड के पास एक मैक्स खाई में गिरी । इस हादसे में कई लोग घायल हो गये है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।  जानकारी के अनुसार,  मैक्स सवारियों को लेकर लैंसडाउन से आ रही थी जो की कुल्हाड़ बैंड के पास खाई में जा गिरी। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं बस उनको हल्की चोटें आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.