After Header-1

मोदी मंत्रीपरिषद का हुआ विस्तार , 36 नए चेहरे शामिल

नयी दिल्ली। आज नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद का विस्तार हुआ। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।  प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे।

सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत किया गया

जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई।

डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जी.किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

पंकज चौधरी, अनु​प्रिया सिंह पटेल, एस.पी. सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई।

अन्नपूर्णा देवी, ए.नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बी.एल.वर्मा, अजय कुमार, देबू सिंह चौहान, भगवंत खुबा को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.