केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। बता दें कि रमेश पोखरियाल निशंक केंद्रीय शिक्षा मंत्री थे जिन्होंने आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले कोरोना के चलते निशंक एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई थी और उन्हें करीब 15 दिन तक आईसीयू में भी रहना पड़ा था। कोरोना काल में छात्रों की परीक्षाओं और सिलेबस को लेकर रमेश पोखरियाल निशंक ने शिक्षा मंत्री के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.