उत्तराखंड : ब्लैक फंगस अब महामारी घोषित

देहरादून:  उत्तराखंड में  में ब्लैक फंगस को अब महामारी घोषित कर दिया गया है। राज्यपाल की अनुज्ञा से शनिवार को कोविड-19 के साथ म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) को भी महामारी घोषित कर दिया गया है।

सचिव, स्वास्थ्य डाक्टर पंकज कुमार पांडेय ने इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश निर्गत कियेहैं। आदेश में कहा गया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव के दुष्प्रभाव के रूप में म्यूकरमाइकोसिस केरोगियों की संख्या में वृद्वि हो रही है। इसलिये इसे भी महामारी की तरह लिया जाय।राज्य में   ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है।  एम्स ऋषिकेश में 61 केस मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.