किसानों ने कहा कि फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त होने से उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों की सराहना की। किसानों का कहना था कि कृषि से जुड़े कार्यों में अनावश्यक प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं से किसानों को परेशानी होती है। ऐसे में फार्मर आईडी की अनिवार्यता खत्म करने का फैसला उनके लिए राहतकारी साबित होगा।
गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई किसान शामिल हुए। सभी ने निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर लिया गया कदम बताया। किसानों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह सकारात्मक फैसले लेती रहेगी।
इस अवसर पर गुरुसाहब सिंह, शेर सिंह मल्ली, प्रकाश सिंह, रेशम सिंह, भीष्म नारायण, रजा, गुरुचरण सिंह, रवि ग्रेवाल, धर्मेंद्र चौधरी, साहब सिंह, मनोज जोशी, बूटा सिंह, अनिरुद्ध राय, राकेश त्यागी, भूपेंद्र मात्याली, बिशन दत्त, जीएस बेदी, जितेंद्र सैनी, रहीसुद्दीन खान, दलजिंदर, नरेश और रविश कुमार सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

