After Header-1

जन्मदिन पर मेयर अनीता अग्रवाल ने लिया संकल्प, रुड़की को बनाएंगी स्वच्छ और सुंदर

रुड़की। मेयर अनीता देवी अग्रवाल का जन्मदिन गुरुवार को सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, मेयर ने शहर के विकास और स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए रुड़की को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया।

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर मेयर को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त स्मृता परमार, युवा नेता सौरभ सैनी, पार्षद शिवम अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी और वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा डॉ. नवनीत शर्मा, मनोज कुमार, चंद्र चारु, चांदनी, संजीव राय उर्फ टोनी, सूरज नेगी, अरविंद गौतम, सुभाष सरीन, सावित्री मंगला, नवनीत कौशिक, पंकज नंदा, इमरान देशभक्त और रीना अग्रवाल सहित अन्य शुभचिंतकों ने भी मेयर को बधाई दी।

इस मौके पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रुड़की को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। शहर को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। सभी के सामूहिक प्रयास से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

अंत में मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.