After Header-1

फिर भूकंप से हिला लद्दाख, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6

नयी दिल्ली। लद्दाख के लेह में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, झटके सुबह करीब 8:27 बजे महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया था कि इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

24 घंटे में ये दूसरी बार है जब लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले शुक्रवार को भी सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई थी।

शनिवार को जो भूकंप आया है, वो शुक्रवार की तुलना में कम तीव्रता का है। ये भूकंप लेह में महसूस किया गया था और इसकी गहराई 90 किलोमीटर थी। पिछले 24 घंटे में 6 अलग-अलग जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.