बीमा पॉलिसीधारकों के लिए बड़ी खबर! 20 नवंबर को देहरादून में लगेगा शिकायत निवारण शिविर, ऐसे होगा समस्याओं का समाधान
आईआरडीएआई ने नवंबर 2026 को देशभर में शिकायत समाधान माह (ग्रिवेंस रेजोल्यूशन मंथ) घोषित किया है। इस पहल का उद्देश्य बीमा कंपनियों की लंबित शिकायतों और विवादों की समीक्षा कर उनका जल्द निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसके तहत देश के 16 शहरों में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनका संचालन जनरल इंश्योरेंस काउंसिल और लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में उत्तराखंड के लिए आईआरडीएआई द्वारा नामित लीड इंश्योरर ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस की ओर से देहरादून में शिविर लगाया जाएगा। इसका आयोजन 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रेड फॉक्स होटल, राजपुर रोड में होगा।
शिविर में जनरल इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और स्टैंड-अलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के पॉलिसीधारक हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के साथ ऑनलाइन जुड़ने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
ऑनलाइन भाग लेने के लिए इच्छुक पॉलिसीधारक 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच मोबाइल नंबर 8828004184 और 9776911183 पर संपर्क कर लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य बीमा संबंधी शिकायतों और विवादों का त्वरित समाधान करना है। इसके साथ ही पॉलिसीधारकों को बीमा क्षेत्र में उपलब्ध शिकायत निवारण व्यवस्थाओं, विशेषकर बीमा लोकपाल की भूमिका और कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना भी है।

