After Header-1

भाजपा में शामिल हुए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों से भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौमुखी विकास और जनहितकारी योजनाओं के प्रभाव से भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला लगातार जारी है और आने वाले समय में इस अभियान को विधानसभा स्तर तक विस्तार दिया जाएगा।

भट्ट ने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। पार्टी सभी नए सदस्यों को साथ लेकर प्रदेश के विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेतृत्व ने नए सदस्यों से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.