After Header-1

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना

देहरादून। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का ऐसा अनुपम पर्व है, जो श्रद्धा, त्याग, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की भावना को प्रदर्शित करता है। यह पर्व हमें प्रकृति के महत्व को समझने और उसके प्रति सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। इस महापर्व के दौरान श्रद्धालु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। उगते और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश देती है।

मुख्य सचिव ने कामना की कि सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही उत्तराखंड निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.