After Header-1

26 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड : रेखा आर्या

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में स्याहीदेवी मंडल के शक्ति केंद्र रमड़ा, डांगीखोला, गुरना और कयाला में शक्ति केंद्र सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इनमें कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया।

सम्मेलनों के दौरान उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा राज्य निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों के सपनों, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और प्रदेशवासियों के सामूहिक संकल्प का परिणाम है। राज्य ने इन वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से विकास की इस यात्रा को और गति मिलेगी। सम्मेलनों में स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.