After Header-1

रेखा आर्य ने पति के खिलाफ कराई FIR: जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों का आरोप

कैबिनेट मंत्री की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल।
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है। महिला बाल विकास एवं सशक्तिकरण विभाग की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने ही पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में FIR दर्ज कराई है। मंत्री ने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 15 अक्टूबर 2026 की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। खबरदेवभूमि की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने धोखाधड़ी, मारपीट, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी दी है।

शिकायत में क्या है?

मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि उनका विवाह 6 जुलाई 2004 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के समय उन्हें पति के पूर्व विवाह और बच्चों के बारे में जानकारी नहीं दी गई। बाद में पता चलने पर विरोध किया तो मारपीट और गाली-गलौज हुई। 3838

सबसे गंभीर आरोप फर्जी दस्तावेजों का है। शिकायत में कहा गया है कि गिरधारी लाल साहू ने कूटरचित हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनियों में मंत्री को निदेशक पद से हटाया हुआ दर्शा दिया, जबकि उन्होंने न कोई त्यागपत्र दिया और न कोई दस्तावेज साइन किया।

मंत्री ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी हवाला दिया है, जिसमें आरोप है कि उनके पति किसी अन्य महिला से बात करते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश की बात कर रहे हैं।

यह मामला अभी जांच में है। पुलिस ने अभी गिरफ्तारी को लेकर कुछ नहीं कहा है। आरोप सिद्ध होना बाकी है।

कौन हैं गिरधारी लाल साहू? असली कहानी

गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी मूल रूप से बरेली के जोगी नवादा मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनका नाम उत्तराखंड की राजनीति में हमेशा विवादों में रहा है।

डबल मर्डर केस: 2021 में बरेली कोर्ट ने उनके खिलाफ 31 साल पुराने डबल मर्डर केस में गैर जमानती वारंट जारी किया था। मामला 11 जून 1990 का है, जब नरेश जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन की प्रॉपर्टी विवाद में हत्या हुई थी। इस केस में गिरधारी लाल साहू सहित 11 लोगों पर आरोप तय हुए थे।

. बिहार वाली टिप्पणी: जनवरी 2026 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार से लड़कियां 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए मिल जाती हैं। इस बयान पर बिहार से लेकर उत्तराखंड तक हंगामा हुआ। महिला कांग्रेस ने देहरादून के दलानवाला थाने में धरना दिया, हरीश रावत रात भर धरने पर बैठे। बिहार महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा था। मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दायर हुआ। बाद में साहू ने माफी मांगी थी।

. शराब तस्करी कनेक्शन: 2022 में बरेली में उनके दो रिश्तेदार शराब तस्करी में पकड़े गए थे, तब भी रेखा आर्या को सफाई देनी पड़ी थी कि कुछ लोग उनके नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।

सियासी मायने

रेखा आर्य सोमेश्वर से विधायक हैं और धामी सरकार में सबसे ताकतवर महिला मंत्री मानी जाती हैं। खुद महिला सशक्तिकरण मंत्री होते हुए अपने पति के खिलाफ ही थाने जाना, यह बताता है कि मामला कितना गंभीर है। कांग्रेस इसे महिला सुरक्षा का मुद्दा बना रही है। भाजपा अभी इस पर चुप है, क्योंकि मामला पारिवारिक और कोर्ट में है।

फिलहाल कैंट पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। सच क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.