After Header-1

खटीमा में विधिक शिविर, ट्रांसजेंडर अधिकारों से लेकर हेल्पलाइन तक दी जानकारी

300×250 ADS-1

खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में रविवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैजना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में निशुल्क विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के 38 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत के आदेश के अनुपालन में किया गया।

शिविर में ग्रामीणों को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार, लैंगिक समानता, महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर एवं भागीदारी तथा सशक्तीकरण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पैरालीगल वालंटियर गीता शर्मा ने बताया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी अन्य नागरिकों की तरह शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सम्मान के साथ जीवन जीने का समान अधिकार प्राप्त है।

उन्होंने ग्रामीणों को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों से संबंधित कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि किसी व्यक्ति के साथ उसकी लैंगिक पहचान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से समाज में समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने की अपील की।

300×600 ADS-2

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सहायता नंबर 112 और नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और जरूरतमंद लोगों को भी निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दें।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएनएम भारती गंगा सिंह ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य और टीकाकरण से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालंटियर गीता शर्मा ने किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सैजना जयवीर सिंह राणा, कुमराह की जिला सदस्य सरिता राणा, पैरालीगल वालंटियर प्रीती राणा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की रिपोर्ट और फोटोग्राफी टीम नंबर 36 की ओर से प्रस्तुत की गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.