After Header-1

महामारी से विमानन क्षेत्र पर फिर बढ़ा दबाव, 27 फीसदी घटी यात्रियों की संख्या

नयी दिल्ली : कोरोना की दूसरी लहर से विमानन क्षेत्र पर एक बार फिर दबाव बढ़ गया है और इस साल मार्च के मुकाबले अप्रैल में हवाई यात्रियों की संख्या करीब 27 प्रतिशत घटकर 57 लाख पर आ गई।

नाग​र विमानन महानिदेशालय के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में घरेलू मार्गों पर 57.25 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की। यह आंकड़ा अक्टूबर 2020 के बाद सबसे कम है। मार्च में हवाई यात्रियों की संख्या 78.22 लाख रही थी। इस प्रकार इसमें 26.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

आम तौर पर अप्रैल और मई में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ती है क्योंकि स्कूल-कॉलेजों में बच्चों की छुट्टियां होने की वजह से लोग परिवार के साथ घूमने जाते हैं। लेकिन कोविड-19 के कारण इस साल परंपरा के विपरीत इसमें गिरावट आई है।

पिछले साल 25 मार्च से दो महीने के लिए देश में नियमित यात्री उड़ानें पूरी तरह बंद रही थीं। उसके बाद 25 मई 2020 से घरेलू मार्गों पर नियमित उड़ानें दुबारा शुरू की गई थीं। फरवरी 2021 तक हर महीने यात्रियों की संख्या बढ़ती रही।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.