शोपियां में नाके पर पकड़े गए तीन संदिग्ध, तलाशी में मिला चौंकाने वाला सामान

शोपियां, 25 अगस्त । दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने नाका-चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और पांच पोस्टर बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार पोस्टरों पर कथित तौर पर हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के निशान मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल इलाके में नियमित नाका-चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है। तीनों कुलगाम जिले के निवासी बताए गए हैं।

सुरक्षाबलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.