जैकलीन फर्नांडीस बनायेंगी कोविड केयर सेंटर, 100 हॉस्पिटल बेड्स होंगे

मुंबई।कोरोना की दूसरी लहर से देश परेशान है। करोना काल में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज अपने-अपने तरीके से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं कोरोना संकट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं। जैकलीन कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी कर रही हैं।

पिछले दिनों जैकलीन की कुछ फोटोज सामने आई थीं, जिसमें वह लोगों को खाना खिलाते नजर आ रही थीं। जैकलीन ने बताया, हम लोग एक कोविड केयर फैसिलिटी सेंटर बनाने पर काम कर रहे हैं। इस सेंटर में 100 हॉस्पिटल बेड्स होंगे, हमारे पास 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स आ रहें और हम दो एम्बुलेंस भी खरीदने वाले हैं। हमारी एम्बुलेंस लोगों को फ्री सेवा देगी। इस समय एम्बुलेंस बहुत महंगी हैं और आम लोग इसे अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं और यदि वे समय से हॉस्पिटल नहीं पहुंचे, तो उनकी जान भी जा सकती है, जो बहुत भयानक है। इसलिए हमने दो एम्बुलेंस खरीदी हैं, जिसमें पूरी फैसिलिटीज हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.