After Header-1

चक्रवाती तूफान Tauktae, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी, गोवा में जोरदार बारिश

नई दिल्ली। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान टाक्टे को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग  के अनुसार, तूफान के दौरान 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  हवाएं की स्पीड इससे ज्यादा भी हो सकती है। लक्षद्वीप में आज कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

कई जिलों में राहत शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 18 मई को गुजरात के तटीय इलाकों के पास पहुंच सकता है।

गोवा में तेज बारिश हो रही है। समुद्र के किनारे की जगह को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।  टाउते तूफान के अलर्ट को देखते हुए लाइफ गार्ड लगाए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘टाउते’ के चलते गोवा में और तेज बारिश हो सकती है। इसलिए केरल, कर्नाटक, गुजरात, गोवा , महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.