देहरादून में ‘सर्कल ऑफ टॉडलर्स’ का शुभारंभ, मंत्री गणेश जोशी ने देखीं विश्वस्तरीय सुविधाएं

द पॉली किड्स ग्रुप ने देहरादून के मसूरी रोड स्थित पुरुकुल रोड, बगराल गांव में अपने प्रीमियम प्री-स्कूल ‘सर्कल ऑफ टॉडलर्स’ का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कैंट क्षेत्र की विधायक सविता कपूर भी मौजूद रहीं। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, बच्चे और शहर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल परिसर का भ्रमण कर आधुनिक सुविधाओं, वातानुकूलित कक्षाओं, गतिविधि क्षेत्रों और बच्चों के लिए तैयार किए गए सुरक्षित एवं आकर्षक शिक्षण वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव होती है और ऐसे संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उद्घाटन समारोह को रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक सजावट और बच्चों के अनुकूल वातावरण से विशेष बनाया गया। इस मौके पर नन्हे बच्चों के लिए ‘बेबी कॉन्टेस्ट’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने अभिभावकों और बच्चों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया।

संस्थान के संस्थापक कैप्टन मुकुल महेंद्रु ने बताया कि स्कूल का पाठ्यक्रम सिंगापुर और फिनलैंड के आधुनिक शिक्षा मॉडल से प्रेरित है। यहां गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, जिज्ञासा और आत्मनिर्भरता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम प्रत्येक बच्चे को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सुरक्षित सीखने का वातावरण प्रदान करेगी।

संस्थान की चेयरपर्सन रंजना महेंद्रु ने कहा कि ‘सर्कल ऑफ टॉडलर्स’ का उद्देश्य बच्चों को प्रेम, देखभाल और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से मजबूत भविष्य की नींव देना है। उन्होंने बताया कि स्कूल का पूरा ढांचा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जहां बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में चांदसी महेंद्रु, दिव्या जैन, दीप्ति सेठी, खुशबू गेरा, मीनाक्षी धवन, पूनम निगम, नेहा सहगल और मोनिका चौहान सहित संस्थान के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.