रुड़की। जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में रुड़की के पठानपुरा स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी मोहम्मद सलीम खान के आवास पर सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाजी मोहम्मद सलीम खान को पगड़ी पहनाकर, फूलमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करना संगठन की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हैं।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बॉडी ने की, जबकि संचालन किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया। वक्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुभाष सैनी, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, सेवादल जिला अध्यक्ष सुशील कश्यप, वरिष्ठ नेत्री मंजू कश्यप, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अताउर्रहमान, वरिष्ठ नेता आदेश सैनी, पूर्व पार्षद सुशील यादव, महानगर महामंत्री विशाल शर्मा, कांग्रेस नेता आशीष सैनी, सेवादल महानगर अध्यक्ष डॉ. रणवीर नागर, पूर्व सभासद राशिद कुरैशी, वरिष्ठ नेता मकसूद हसन, महानगर प्रवक्ता उम्मेद गाजी, भूपेंद्र दीवान, कमलेश कुमार, युवा नेता जसविंदर एडवोकेट, जाकिर हुसैन और हरीश परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी।