लालू के लाल है करोड़पति

पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव करोड़पति है। उनके पास बीएमडब्ल्यू कार के अलावे 15 लाख की एक मोटरसाइकिल भी है। यह हम नहीं कह रहे है समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे और 2010 के इंटरमिडिएट के डिग्रीधारी तेजप्रताप यादव ने खुद हलफनामे में कही है।तेज प्रताप यादव की संपत्ति में 5 साल में 83 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है।तेज प्रताप यादव ने अपने हलफनामे में कहा है मेरे पास एक बाइक है जिसकी कीमत 15 लाख 46 हजार और बीएमडब्ल्यू कार की कीमत 29 लाख 43 हजार रुपए है।तेजप्रताप यादव ने कहा कि एश्वर्या से तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। तेजप्रताप यादव की चल संपत्ति 1 करोड़ 22 लाख 97 हजार 825 रुपये है।अचल संपत्ति 1 करोड़ 60 लाख 40 हजार 741 रुपये है। 17 लाख 57 हजार 707 रुपये बैंक का कर्ज भी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.