BJP पंचायत प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक बने जगमोहन सिंह रावत, Panchayat स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे

भाजपा का बड़ा दांव : जमीनी नेता को कमान, पंचायत प्रकोष्ठ के माध्यम से सुदृढ़ होगी त्रिस्तरीय व्यवस्था…

देहरादून/उत्तरकाशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों को मजबूती देने के लिए नियुक्तियों का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और कद्दावर नेता जगमोहन सिंह रावत को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी के बाद से ही पूरे उत्तरकाशी जनपद और विशेषकर गंगोत्री विधानसभा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

जगमोहन सिंह रावत वर्षों से संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर भाजपा की रीतिनीति और कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी गांवगांव में मजबूत पकड़ और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए हाईकमान ने उन पर यह भरोसा जताया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि रावत का लंबा राजनीतिक अनुभव और सांगठनिक निष्ठा पंचायत स्तर पर पार्टी को एक नई दिशा देगी। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.