कान्स में अदिति राव हैदरी का जलवा, पति के एक कमेंट ने लूट ली महफिल

मुंबई। Aditi Rao Hydari ने इस साल Cannes Film Festival में अपने शानदार फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया है। कान्स के रेड कार्पेट पर उनका दूसरा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों को लगातार शेयर कर रहे हैं और उन्हें इस साल की “कान्स क्वीन” तक कह रहे हैं।

अदिति इस दौरान फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंची थीं। रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री होते ही सभी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। उन्होंने लाइम ग्रीन रंग का बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश गाउन पहना था, जिसे मशहूर डिजाइनर Tony Ward के स्प्रिंग-समर 2025 कलेक्शन से चुना गया था। गाउन का ऑफ-शोल्डर डिजाइन और सॉफ्ट ड्रेपिंग उनके लुक को बेहद क्लासी और रॉयल बना रहा था।

ड्रेस की सबसे खास बात उसका लंबा ट्रेल और हाई स्लिट डिजाइन था, जिसने उनके पूरे लुक में ग्लैमरस टच जोड़ दिया। अदिति ने अपने आउटफिट को बेहद सादगी और एलिगेंस के साथ स्टाइल किया। उन्होंने इंद्रिया ज्वेलरी का पोल्की नेकलेस पहना, जिसने उनके लुक में रॉयल फिनिश दी। इसके साथ गोल्डन हाई हील्स और खुले वेवी हेयर उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहे थे।

मेकअप की बात करें तो अदिति ने सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप चुना। हल्की स्मोकी आंखें और न्यूड लिप्स उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहे थे। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके पति के प्यार भरे कमेंट की हो रही है। अदिति की तस्वीरों पर उनके पति ने “गॉडेस” यानी देवी लिखकर प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद फैंस इस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इंटरनेट पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.