देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को अहम कदम माना जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड द्वारा आयोजित एबीडीएम कार्यशाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री Subodh Uniyal मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि एबीडीएम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति है, जो चिकित्सा जगत के लिए मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करेगा। इससे मरीजों को बेहतर, तेज और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मंत्री ने कहा कि डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, ऑनलाइन चिकित्सा सुविधा और बेहतर समन्वय से जनकल्याण को नई दिशा मिलेगी।
सुबोध उनियाल ने अधिकारियों से प्रदेश में एबीडीएम को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि उत्तराखंड डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।