कोविड पॉजिटिव हुईं कंगना,इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

मुंबई : देश में कोरोना  का कहर जारी है। बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगाना रनौत कंगना रनौत आज कोरोना का शिकार हो गई हैं। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।कंगाना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर्स की सलाह ले रही  हैं।

पिछले कुछ दिनों से मुझे बहुत थकावट और कमजोरी महसूस हो रही थी।  और मेरी आंखों में भी हल्की जलन हो रही थी। हिमाचल जाने के लिए कल मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जहां आज इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है। अब मुझे पता है मैं इसे खत्म कर दूंगी।

कंगना ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा अगर आप डर गए तो ये आपको और ज्यादा डराएगा।  आइए इस कोविड-19 को खत्म करें। यह कुछ भी नहीं है एक मामूली सा फ्लू है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.