After Header-1

यूपी : कोरोना से रिकॉर्ड 372 लोगों की मौत,28,076 नए मामले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यूपी में  कोरोना वायरस से रिकॉर्ड 372 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 28,076 नए मामले सामने आए हैं।  साथ ही, स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। रिकवरी दर बेहतर होता जा रहा है। राज्य में फिलहाल दो लाख 54 हजार 118 मरीजों का उपचार किया जा रहा है जिसमें एक लाख 98 हजार 857 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

प्रदेश में तेजी से चल रही है वैक्सीनेशन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम-9 के साथ कोरोना की समीक्षा करते हुये कहा कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रदेश में तेजी से चल रही है। अब तक एक करोड़ 34 लाख 30 हजार से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। अधिक संक्रमण दर वाले सात जिलों में 18-44 आयु वर्ग के 85,566 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।

सोमवार से 11 और जिलों में 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार कोरोना संक्रमित अथवा लक्षण वाले लोग अभी टीकाकरण न कराएं। इसी प्रकार स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि कोविड संक्रमित व्यक्ति को स्वस्थ होने के न्यूनतम एक माह बाद ही वैक्सीनेशन कराना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.