After Header-1

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए राहुल गांधी, सुनीता भी पॉजिटिव

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। श्री गांधी ने ट्विटर पर कहा,  मामूली लक्षणों के बाद मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूँ। वे सभी लोग जो हाल में मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया सभी सुरक्षा उपायोें का पालन करें और सुरक्षित रहें। देशभर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस , भाजपा लंबे समय से देश में हो रहे चुनावों के लिए अलग-अलग राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में वह लगातार सेकड़ों लोगों के संपर्क में भी आ रहे हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गयी थी।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता क्रमित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। कई दिनों ने सुनीता केजरीवाल की तबियत थोड़ी ठीक नहीं थी जिसके बाद उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया। कोरोना की अब रिपोर्ट आ गयी है जिसमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना से संक्रमित है। अरविंद केजरीवाल पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.