अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मौत का खबर फर्जी, एम्स ने की इसकी पुष्टि

एम्स ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मौत की खबर को  नाकारा दिया है। एम्स ने इसकी पुष्टि की गई है।  ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ राजेश मल्होत्रा ने कहा है कि छोटा राजन जिंदा है और उसकी मौत की खबर फर्जी है।

डॉन छोटा राजन फिलहाल कोरोना से संक्रमित है। पिछले हफ्ते इलाज के लिए उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। पिछले सोमवार को तिहाड़ के सहायक जेलर ने सत्र न्यायालय को बताया था कि छोटा राजन एक मामले की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ नहीं सकेगा क्योंकि वह कोरोना संक्रमित हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.