दुःखद-वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोश का कोरोना से निधन

देहरादून:  उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोश  का कोरोना से मौत हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद कुछ दिन पहले ही उन्हें देहरादून के आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आरोग्यधाम अस्पताल के डॉ. विपुल कंडवाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण उनके लंग्स तक पहुंच गया था। डॉक्टर कंडवाल के अनुसार लगातार उनका संक्रमण बढ़ता गया जिसके चलते उनको बचाया नहीं जा सका। राजेंद्र जोशी स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ-साथ पत्रकार हित में काम करने वाले व्यक्ति भी थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई लोगों ने शोक जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.