देहरादून। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बंशीधर भगत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और चल रही परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। विधायक भगत ने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भेंट संगठनात्मक समन्वय और क्षेत्रीय विकास योजनाओं को गति देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।