देहरादून में नॉर्थ ईस्ट के छात्रों ने उठाई सुरक्षा की मांग, एसएसपी से की अहम मुलाकात

देहरादून।  देहरादून में अध्ययनरत नॉर्थ ईस्ट के छात्रों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की है। North East Student Association के पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर Dehradun Police के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जनपद का कार्यभार संभालने पर एसएसपी को शुभकामनाएं भी दीं। मुलाकात के दौरान छात्रों ने देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और वाणिज्यिक संस्थानों में पढ़ रहे नॉर्थ ईस्ट के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

छात्रों ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि शहर में पढ़ाई कर रहे बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन में भी पुलिस से सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.